Verified Packers & Movers

Verified Packers & Movers

Trusted & background-checked relocation professionals across India.

Local & Domestic Shifting

Local & Domestic Shifting

Safe home & office relocation within city or across India.

Safe & Hassle-free Moving

Safe & Hassle-free Moving

Secure packing, timely delivery & complete peace of mind.

Get Free Quotes

Get Free Quotes

Compare prices from top movers & save up to 25%.

Get Free Estimates
fengshui-plants

घर में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए लगाए ये 5 फेंगशुई प्लांट्स

आजकल फेंगशुई प्लांट्स  (पौधे) एवं वस्तुओं का घर में रखने का प्रचलन बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। आपने भी फेंगशुई के बारे में जरूर सुना होगा। आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो कि फेंगशुई में बहुत ही गहरी विश्वास रखते हैं। कुछ लोग ऐसे भी है जो फेंगशुई में विश्वास नहीं रखते हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे भी है जिनको पता भी नहीं है कि फेंगशुई क्या होता है।

फेंगशुई क्या है?

आईये जानते है कि आखिर फेंगशुई है क्या? बहुत ही सरल शब्दों में फेंगशुई डिज़ाइन और वास्तु शाश्त्र का एक अभिन्न हिस्सा है। फेंगशुई दो शब्दों से मिलकर बना है – फेंग एवं शुई।  फेंग का मतलब होता है वायु यानी की हवा एवं शुई का मतलब होता है जल यानी की पानी। यह एक ऐसी संकल्पना है जो हमें प्रकृति और वातावरण के महत्व स्थापित करता है और उससे अवगत करवाता है। यह हमें प्रकृति एवं वातावरण के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित करता है। 

अब जानते है कि हमें क्यों फेंगशुई चीजों एवं वस्तुओं को अपने आसपास रखनी चाहिए। जब हम फेंगशुई चीजों या वस्तुओं को अपने आसपास रखते है तो यह चीजों को आस पास के वातावरण से संतुलन बनाने का प्रयास करता है। फेंगशुई के अनुसार किसी भी वस्तु का आकार, रंग, एवं उनके रखने की जगह बहुत ही मायने रखता है। 

WORTH READING  5 Best Home Decoration Ideas for 2024 New Year’s Eve Party

फेंगशुई पौधों (Feng Shui Plants) का महत्व

फेंगशुई में पौधों का भी बहुत महत्व है। आपने कई घरों में अंदर पौधों को देखा होगा।  कई लोग सोंचते हैं कि ये बस सजावट एवं घर की खूबसूरती के लिए है।  पर ऐसा नहीं है।  वास्तव में ऐसे इनडोर पौधों का फेंगशुई में बहुत ही महत्व है।  फेंगशुई प्लांट्स और फेंगशुई पौधे आपके जीवन में बहुत कुछ बदलाव की क्षमता रखते हैं। सही जगह पर घर में रखी हुई फेंगशुई पौधे या Fengshui Plants आपकी ऊर्जा बढ़ाते है।  वे आपको मानसिक तौर पे मजबूत बनाते हैं। आपके घर में सुख-समृद्धि  एवं खुशहाली लाते है। 

घर में लगाने के लिए 5 फेंगशुई पौधे

तो आईये जानते है 5 ऐसी फेंगशुई प्लांट्स (पौधे) के बारे में, जिनको लगाकर आप भी अपने आसपास के वातावरण को बेहतर बना सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि  एवं खुशहाली ला सकते है। 

1. लकी बैम्बू प्लांट (Lucky Bamboo Plant)

लकी बैम्बू प्लांट का फेंगशुई में बहुत ही महत्त्व है। फेंगुशई के अनुसार, यह घर में आपको हरे रंग का बैम्बू प्लांट लगाना चाहिए। बैम्बू प्लांट को लाल रंग से बांधकर आर्थिक समृद्धि लाता है।  साथ ही यह घर के सदस्यों की उम्र में भी वृद्धि लाने के लिए जाना जाता है। बैम्बू प्लांट का बिज़नेस में भी बहुत महत्व है।  फेंगुशई के अनुसार, यह बिज़नेस की जगह से निगेटिविटी को दूर करता है। बैम्बू प्लांट को पानी से भरे कांच के पॉट में रंगीन पत्थर डालकर लगाए।  साथ ही पौधे को लाल रंग के धागे से बाँध दें।  पानी के पॉट में कोई मेटल की चीज को भी डाल दें। आप कोई सिक्का भी डाल सकते है।

2. मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट एक बहुत ही लोकप्रिय पौधा है जो अक्सर घरो में देखा जाता है।  फेंगशुई के अनुसार, इस पौधे का घर में लगाने के कई महत्त्व है। इसे घर के अंदर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर में मिलती है।  नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।  आपकी मूड को भी अच्छा रखती है।  घर में सुख एवं समृद्धि लाती है।  हमें मनी प्लांट को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में लगानी चाहिए क्योंकि यह दिशा कुबेर दिशा होती है। अतः इस पौधे को लगाने से घर में सुख एवं समृद्धि बानी रहती है। 

3. स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट एक फेंगशुई पौधा है जिसे हमें घर के बड़ी खिड़की या एंट्रेंस के पास लगानी चाहिए।  इस पौधे का बहुत ही महत्त्व है।  इसको लगाने से हमारा घर सुरक्षित रहता है।  यह एक रक्षक की तरह काम करता है।  इस पौधे को घर या ऑफिस में लगाने से, आप ज्यादा फोकस होकर कामकर कर सकेंगे। एक बात का अवश्य ध्यान रखे – इस पौधे को कभी भी बेडरूम या बच्चों के कमरे में ना लगाएं।

4. जेड प्लांट (Jade Plant)

जेड प्लांट एक इनडोर प्लांट है जिसका फेंगशुई में बहुत ही महत्त्व है।  इसके गोल पत्ते होते है एवं दिखने में बहुत ही ख़ूबसूरत होती है।  इसे आप घर या फिर ऑफिस में भी लगा सकते है।  इसको लगाने से आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आप फोकस होकर काम कर सकेंगें।  यह आपको सकारात्मक ऊर्जा देगी और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखेगी।  जेड प्लांट को लगाने की सही जगह है घर का मुख्य द्वार।  इसलिए इसे घर के एंट्रेंस के पास ही लगाएं।

5. रबर प्लांट (Rubber Plant)

फेंगुशई के अनुसार रबर प्लांट को घर या ऑफिस में लगाने के अनेकों फायदे हैं। अगर आप इसे अपने घर या ऑफिस के अंदर लगाते है तो यह आपके जगह के नकारात्मक ऊर्जा को काम करेगी एवं सकारात्मक ऊर्जा लाएगी।  साथ ही यह घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाती है।  इसे ऐसी जगह लगाए जहाँ आप धन रखते है। 

नोट: इस आलेख को हम कई मान्य स्रोतों को समीक्षा कर के तैयार किया है।  फिर भी हम इस आलेख में लिखी गयी बातों को पूर्णत्या सत्य या सटीक होने की दावा नहीं करते है।  हम यह भी दावा नहीं करते हैं कि इन पौधों को लगाने से वांछित परिणाम मिलेगा ही।  अतः, अगर आप फेंगशुई पौधों को घर या ऑफिस मैं लगाना चाहते हैं तो संबंधित क्षेत्र की विशेषज्ञ की राय जरूर ले लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chat Now with Us